यूपी – गाजियाबाद के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं। आज इन कक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षाविद व समाजसेवी मोहित नागर (इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्डी एवं चेयरमैन – पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल) ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और शिक्षकों से आगे की शिक्षण कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान मोहित नागर ने प्यारे बच्चों को किताबें, कॉपियाँ और स्टेशनरी सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। मोहित नागर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका निःस्वार्थ सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा और वे अभावग्रस्त बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।







