Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 की प्रगति पर गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गणना प्रपत्रों का वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक निर्धारित समयावधि में चल रहा है। इस कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवलोकन में पाया गया है कि कुछ बीएलओ पुनरीक्षण कार्य में पर्याप्त रुचि नहीं ले रहे हैं और शिथिलता बरत रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुनरीक्षण से संबंधित कार्य तय समयसीमा में पूरा न होने पर संबंधित कार्मिक ही नहीं, बल्कि संबंधित विभागाध्यक्ष भी जिम्मेदार माने जाएंगे।

सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधिकारी और कर्मचारियों को आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने और समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्काल आदेश जारी करें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और प्राथमिकता का विषय है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।