Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर SIR पुनरीक्षण में आ रही समस्याएँ उठाईं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 21 नवंबर को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गाजियाबाद से मुलाकात कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में जनता और कार्यकर्ताओं को आ रही दिक्कतों के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फॉर्म की जाँच, ऑनलाइन प्रक्रियाओं, BLO से समन्वय और दस्तावेज सत्यापन में कई तकनीकी व प्रायोगिक समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं, जिसके कारण नागरिकों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटाने में कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि BLO की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, कैंपों की संख्या बढ़ाई जाए और ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी, सहज और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद होती है, इसलिए इसकी शुद्धता और सुलभता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत, लोनी विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष ठाकुर विक्की सिंह, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, हैदर ताहिर हुसैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नवीन कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर SIR अभियान को सुचारू करेगा।