Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राजनगर में 23 नवंबर को BVGF और RWA द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन (BVGF) और राजनगर रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवंबर 2025 को रामलीला मैदान, राज नगर में एक व्यापक निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देना, नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता विकसित करना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

शिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, दंत एवं नेत्र परीक्षण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सकीय अनुशंसा के आधार पर सीमित संख्या में वॉकिंग स्टिक और व्हीलचेयर का वितरण भी किया जाएगा। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त PGI नोएडा को उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ कैंसर पीड़ित बच्चों के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है।

स्वास्थ्य परीक्षणों में BMD टेस्ट, ECG, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, डेंटल चेक-अप, नेत्र परीक्षण और स्टेम सेल अवेयरनेस एंड सपोर्ट शामिल हैं।

शिविर में मैक्स हेल्थकेयर वैशाली के कार्डियोलॉजी, न्यूरो, पल्मोनोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी व डाइटिशियन की विशेषज्ञ टीमें सेवाएँ प्रदान करेंगी। कवी नगर से त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष वर्धन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता वर्मा भी स्वास्थ्य सेवाएँ देंगी। क्लोव पार्टनर की डेंटल टीम और DKMS फाउंडेशन द्वारा स्टेम सेल जागरूकता सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सीए (डॉ.) विनय मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन, तथा सीए दिनेश कुमार गोयल, अध्यक्ष RWA राज नगर ने क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाजसेवा के इस प्रयास को सफल बनाएं।