Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ब्रिटेन की संसद में स्वामी चक्रपाणि चक्रपाणि महाराज का ऐतिहासिक सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

लंदन – अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि चक्रपाणि महाराज को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2025 में प्रतिष्ठित Exemplary Leadership Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वैश्विक नेतृत्व, आध्यात्मिक योगदान तथा मानवता और विश्व-शांति के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में ब्रिटिश सांसद जैक, सुहेल शेख, वीरेंद्र शर्मा, हैरो की मेयर अंजना और वर्ल्ड लीडरशिप फोरम के संस्थापक नचिकेत जोशी शामिल थे। जैसे ही उनका नाम घोषित हुआ, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और विश्व के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

सम्मान समारोह के बाद उन्हें हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित Cholmondeley Room and Terrace में विशेष अतिथि के रूप में स्पेशल आफ्टरनून हाई-टी स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया, जो ब्रिटेन की सर्वोच्च संसदीय परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ब्रिटेन की प्रशासनिक दक्षता तथा भारत का आध्यात्मिक तेज मिलकर विश्व में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को साकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में सनातन का ध्वज पूरी दुनिया में फहरेगा। सम्मान के बाद विश्वभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। यह जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने दी।