यूपी – गाजियाबाद, राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाज़ियाबाद में 21 नवंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पंचम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एडवांसमेंट इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ए.ई.सी.ई.-2025) का भव्य उद्घाटन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कुमार सिंह (एमएनएनआईटी प्रयागराज) और विशिष्ट अतिथि डॉ. कुमार कृष्णन (पूर्व नासा वैज्ञानिक, यू.एस.ए.) ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों अतिथियों ने वैश्विक तकनीकी विकास, अनुसंधान और नवाचारों पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. आर.के. यादव और डॉ. अमित सिंघल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राघवेंद्र कुमार चौधरी (आईआईटी कानपुर) रहे, जिन्होंने एमएम वेव टेक्नोलॉजी के सिद्धांत, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसी क्रम में डॉ. सुजय देव और द यूनिवर्सिटी ऑफ बतानगास, फिलीपींस के डॉ. पास्टर जे.आर. ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध और अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। सम्मेलन में चयनित शोध–पत्रों का वाचन किया गया, जिन्हें उपरांत ए.ई.सी.ई. एक्स्प्लोर में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम शोध एवं तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने सम्मेलन की सफलता पर संयोजकों और पूरी टीम को बधाई दी। वहीं संस्थान के एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा और कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर तकनीक की नवीनतम चुनौतियों और अवसरों पर शोध करने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीन ईआईआई डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डीन एक्रेडिटेशन डॉ. रामेन्द्र सिंह और डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच.जी. गर्ग सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।







