Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मातृशक्ति में आत्मगौरव बढ़ाने के लिए आयोजित होगा “सप्त शक्ति संगम”

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा नेहरू नगर गाजियाबाद में संचालित प्रदेश के श्रेष्ठतम विद्यालयों में से एक दुर्गावती हेमराज टहा सरस्वती विद्या मंदिर में 22 नवम्बर 2025 को “सप्त शक्ति संगम” (मातृशक्ति सम्मेलन) का आयोजन किया जाएगा। विद्या भारती, विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान है, जिसके 22,000 विद्यालयों द्वारा पूरे भारत में 30,000 से अधिक “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति में कुटुंब व्यवस्था, पर्यावरण के प्रति भारतीय दृष्टि, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिला की भूमिका तथा बच्चों के समग्र संस्कारवान विकास में माताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार वीर बलिदानी जितेंद्र शिशोदिया के परिवार को सम्मानित करेगा। ग्राम सोलाना, जिला हापुड़ निवासी शिशोदिया ने 2014 से 2017 तक 21 राजपूताना राइफल्स में सेवा दी और 21 नवंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से अवगत कराने हेतु 21 नवंबर 2025 को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय बालिका शिक्षा संयोजिका रेखा चूड़ा समा ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगी।

पत्रकार वार्ता में वन्दना वर्मा (प्रान्त संयोजिका), शिव कुमार शर्मा (क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख), सुदीप्ता, मीनू, डॉ. सिम्मी, राजबाला एवं वन्दना शर्मा भी मौजूद रहीं। सभी माताओं से कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया गया।