Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में नई नियुक्तियाँ, संजय गर्ग महासचिव मनोनीत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 20 नवंबर, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में आज महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए गए। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संजय गर्ग को महानगर कांग्रेस का महासचिव, यश कौशिक को वसुंधरा जोन का प्रभारी तथा इस्माइल खां को चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन नियुक्त करते हुए मनोनीत पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर तीनों पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।

जाटव ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावों में कांग्रेस का प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवमनोनीत पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊर्जा देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी संजय गर्ग, यश कौशिक और इस्माइल खां का उत्साहवर्धन किया और कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों का यह विस्तार कांग्रेस की स्थानीय इकाई को नई दिशा देगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ अनुसूचित विभाग एडवोकेट चन्द्रपाल, महासचिव रविशंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, शैलेंद्र सिंह रावत, मोहम्मद कासिम सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे।