यूपी – ग्रेटर नोएडा, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर के प्रभारी प्रदीप नरवाल की अध्यक्षता में आयोजित SIR से संबंधित महत्वपूर्ण पश्चिमी जोन कार्यशाला बैठक में भाग लिया। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन की मजबूती तथा SIR से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

कार्यशाला में शामिल गाज़ियाबाद कांग्रेस टीम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के साथ उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ अनुसूचित विभाग, महासचिव यश कौशिक, उपाध्यक्ष अमित शर्मा और वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी रणनीति पर सार्थक चर्चा की गई। गाज़ियाबाद कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति ने बैठक में अहम भूमिका निभाई।






