Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में मनाई गई इंदिरा गांधी जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की

यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा आज कम्पनी बाग, घंटाघर स्थित कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सादगी और सौहार्द के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, योगदान एवं देश सेवा के अद्वितीय साहस को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली, दूरदर्शी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली नेता थीं। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीर सिंह जाटव, त्रिलोक सिंह, सतीश शर्मा, बिजेंद्र यादव, विनीत त्यागी, इस्माइल, सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल, बाबूराम शर्मा, अमित कुमार बंटी, हीरालाल, मोहम्मद कासिम, रामप्रकाश कश्यप, सैय्यद वली हसन, अशोक लहरी, के.के. वर्मा, आबिद मालिक, यूनुस कुरैशी, महेश दत्त गौतम, यश कौशिक, पवन शर्मा, सुनील शुक्ला, राकेश कुमार, मोनिका स्वामी, मोहम्मद फहीम खान, अमीचंद खैरा, शमसुद्दीन सैफी, गुलाफशा, हरपाल सिंह, हरीश गोयल, अलका शर्मा, माया भारती, राजीव शर्मा, रवि शंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, शैलेन्द्र सिंह रावत, साहिल, शाकिर अल्वी, साहिल अल्वी और तालेवर शाह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण और भावनात्मक वातावरण में हुआ। अन्त में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।