Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद सौंदर्य अभियान तेज, चार चौराहों पर लगेंगे आकर्षक स्कल्पचर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में नगर निगम ने शहर सौंदर्यकरण अभियान को तेज गति दे दी है। शहर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए निगम अधिकारियों द्वारा प्रमुख स्थानों का चयन कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। निगम ने पांच प्रमुख चौराहों और दो एंट्री गेट पर अत्याधुनिक एवं विशाल कलाकृतियाँ स्थापित करने की योजना तैयार की है। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी एक सप्ताह में जमीन पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

नगर निगम के प्रथम चरण में चार प्रमुख चौराहों पर 20-20 फीट ऊँचे स्कल्पचर लगाए जाएंगे। तिगड़ी गोलचक्कर पर स्तंभ ऑफ इंडस्ट्रीज एंड इनोवेशन, डायमंड फ्लाईओवर चौराहे पर टेक्टोनिक ब्लूम, आनंद विहार एंट्री पॉइंट पर अन्नदाता शिखर स्कल्पचर तथा रोटरी जंक्शन गोलचक्कर पर कोड ऑफ प्रोग्रेस स्थापित किए जाएंगे। ये कलाकृतियाँ न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी बल्कि गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान भी देंगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर की स्वच्छता और सौंदर्यकरण दोनों के प्रति जिम्मेदार है। इसी दिशा में एलिवेटेड फ्लाईओवर पर 35 फीट लंबा और 72 फीट चौड़ा समृद्धि द्वार तथा यूपी गेट एंट्री पर 55 फीट लंबा और 228 फीट चौड़ा सूर्य प्रकाश द्वार बनाया जाएगा। दोनों एंट्री गेट आकर्षक डिज़ाइन और अद्भुत कलाकृतियों से सुसज्जित होंगे, जो शहर की नई पहचान बनेंगे।

नगर आयुक्त ने बताया कि लगभग 15 करोड़ की लागत से चार प्रमुख चौराहों एवं दो एंट्री गेट का ऐतिहासिक सौंदर्यकरण किया जाएगा। निगम टीम को विस्तृत योजना बनाकर नवंबर के अंतिम सप्ताह से कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह अभियान गाजियाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सौंदर्यपूर्ण स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।