Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत और जनसंपर्क को समर्पित भव्य पदयात्रा सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, शहर विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकली इस विशाल पदयात्रा में क्षेत्र की जनता, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन, महिला मोर्चा, युवा संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं शहर विधानसभा विधायक संज़ीव शर्मा की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर पदयात्रा को रवाना किया। सभी नेताओं ने कहा कि जनभागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और विकास तभी संभव है जब जनता और जनप्रतिनिधि साथ मिलकर कार्य करें।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह पदयात्रा आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उद्यमों के प्रोत्साहन और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इसे समाज और शासन के बीच सकारात्मक संवाद का सेतु बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी सफल होगा जब यह जन-पहल के रूप में समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचेगा।

पदयात्रा का समापन प्रताप विहार स्थित स्वदेशी चौक पर हुआ, जहाँ नागरिकों और व्यापारी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समापन स्थल पर विधायक संज़ीव शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सहभागिता क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है और शहर विधानसभा पारदर्शिता एवं सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में मानसिंह गोस्वामी, बलदेव राज शर्मा, बालेश्वर त्यागी, आशु वर्मा, आशा शर्मा, विजय मोहन, पवन गोयल, बृजपाल तेवतिया, सूदन रावत, अमर दत्त शर्मा, सरदार एस. पी. सिंह, पप्पू पहलवान, राजीव शर्मा, सुनील यादव, मोनिका पंडिता, संदीप त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन संयोजक संजय कांत शर्मा ने किया।