प्रवीण चौधरी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, मयंक गोयल ने दी बधाई

यूपी – गाजियाबाद, नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 84 राजनगर के पार्षद प्रवीण चौधरी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष मयंक गोयल ने इस अवसर पर श्री राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।

मयंक गोयल ने कहा कि प्रवीण चौधरी एक जमीनी, सक्रिय और समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें सदन और संगठन दोनों का व्यापक विश्वास प्राप्त है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम में सुशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों की गति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रवीण चौधरी ने भाजपा संगठन, नगर निगम सदन और विशेष रूप से महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। वे जनहित, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

प्रवीण चौधरी ने कहा कि वार्ड 84 सहित पूरे नगर में स्वच्छता, सड़क–इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रकाश व्यवस्था, यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं के उन्नयन को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम रावल ने भी बधाई देते हुए कहा कि प्रवीण चौधरी की नियुक्ति नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में सहायक होगी।