यूपी – गाजियाबाद, मंगलवार को गाजियाबाद नरेश प्रबंधन कमेटी: खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार मंदिर समिति ट्रस्ट (रजि.) की बैठक में सर्वसम्मति से अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद) को समिति का वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के उपरांत अनिल अग्रवाल ने नेहरू हाउसिंग सोसायटी, श्याम मार्ग, अंबेडकर रोड स्थित बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर की प्रगति तथा धार्मिक गतिविधियों से जुड़े सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
समिति के सभी सदस्य अनिल अग्रवाल को वरिष्ठ संरक्षक के रूप में स्वीकार करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इसे मंदिर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं।







