यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद पर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से विश्व में विख्यात इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी वह नेतृत्व थीं जिन्होंने देश के स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर दुनिया का भूगोल बदलने का साहसिक निर्णय लिया।

सतीश शर्मा ने वर्तमान राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज देश को 56 इंच का सीना दिखाकर सुरक्षित हाथों में बताया जाता है, जबकि अमेरिका जैसे देशों के सामने घुटने टेकने जैसी स्थितियां भी देखने को मिली हैं। इसके विपरीत इंदिरा गांधी अपने निर्णयों, साहस, और राष्ट्रहित के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा था— “मेरे खून का एक-एक कतरा देश के काम आएगा”, जो आज भी सभी के दिलों में गूंजता है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर “इंदिरा गांधी अमर रहें… जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा” के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गुंजायमान कर दिया। श्रद्धांजलि सभा के बाद संतोष मेडिकल कॉलेज, पुराना बस अड्डा के सामने भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को चाय, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय कौशिक, बाबुराम आर्य, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा बबलू, रिजवान मलिक, सबीना खातून, रूप किशोर गोयल, देवदत्त शर्मा, मुकेश सैनी, सलीम अहमद, आबिद जाकिर हुसैन, ओम दत्त गुप्ता संगठन प्रभारी, अश्वनी त्यागी, कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजाराम भारती, उज्जवल गर्ग, तरुण कुमार शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, रफीक कुरैशी, राजीव शर्मा, राजवीर शर्मा, सरिता जायसवाल, रूबी मलिक, अलीमुद्दीन कतर, मुकेश शर्मा, सविता गौतम, इजाजु, विशंभर सिंह नेगी, राजेश गुप्ता, एचडी सुशील कुमार शर्मा, धीरेंद्र ध्यान, ममता सिंह, विश्व दीप त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अमित गौड और विजय सिंह तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।







