यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व, साहस और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से देश हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा।
इसी अवसर पर संगठन सर्जन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं लाइन पार क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हरेंद्र सिंह बाबा को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव नियुक्त किया। उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि “कमेटी में आपकी पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए आपको जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा से पार्टी उत्थान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।”
जिला महासचिव बनने पर हरेंद्र सिंह बाबा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य पूरी तत्परता से करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी प्रेरणा भी है और वे संगठन को मजबूत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय कौशिक, बाबुराम आर्य, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा बबलू, रिजवान मलिक, ओम दत्त गुप्ता संगठन प्रभारी, अश्वनी त्यागी, कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजाराम भारती, तरुण कुमार शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, रफीक कुरैशी, राजीव शर्मा, राजवीर शर्मा, सरिता जायसवाल, रूबी मलिक, अलीमुद्दीन कतर, मुकेश शर्मा, सविता गौतम, इजाजु, विशंभर सिंह नेगी मौजूद रहे।







