Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस का हमला तेज, युवा कांग्रेस का गाजियाबाद में विरोध प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, दिल्ली-NCR में तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में AQI लगातार खराब श्रेणी में पहुंचने से जनता में चिंता गहराई है। इसी मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने मिलकर केंद्र व राज्य सरकारों पर पर्यावरण प्रबंधन में असफल रहने का आरोप लगाया।

इसी क्रम में गाजियाबाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जिला गाजियाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ सैफी और प्रदेश सचिव इमरान मलिक दिल्ली पहुंचे और प्रदूषण संकट को लेकर सरकार की ढिलाई पर कड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-NCR की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है, परंतु सरकारें केवल घोषणाओं और बयानबाज़ी तक सीमित हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस, समयबद्ध और वैज्ञानिक नीति लागू की जाए। साथ ही, उद्योगों की निगरानी, कूड़ा जलाने पर रोक, निर्माण कार्यों में धूल नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ।

युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्थिति सुधारने के लिए ठोस उपाय नहीं किए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।