Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

‘मरुस्थल की शान–राजस्थान’ पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

यूपी – गाजियाबाद, डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में 15 नवंबर 2025 को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत, शिव वंदना और नृत्य प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि शिक्षा निर्देशिका एवं अध्यापन क्षेत्र की पुरस्कार विजेता रीता कपूर, पूर्व राज्यसभा सदस्य और विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व शॉल भेंटकर किया गया।

समारोह में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘ड्रीम वीवर’ का विमोचन मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

वार्षिकोत्सव का मुख्य विषय “मरुस्थल की शान–राजस्थान” रहा, जिसके अंतर्गत राजस्थान की कला, संस्कृति, शौर्य और परंपराओं को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। रानियों के जौहर, वीरांगनाओं की गाथाएं, पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं के शौर्य प्रसंग तथा कवि चंद्रवरदाई द्वारा वर्णित राजस्थान की महिमा दर्शकों को भावविभोर करती रही। घूमर नृत्य की प्रस्तुति ने सभागार में राजस्थान की सांस्कृतिक छटा बिखेर दी और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी।

समारोह के अंत में रीता कपूर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों द्वारा शिक्षा में दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर ने अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।