Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आर्य समाज राजनगर के 42वें वार्षिक उत्सव में दूसरे दिन का यज्ञ कार्यक्रम संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राजनगर स्थित आर्य समाज के 42वें वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन सामवेदीय यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सौरभ गर्ग अपनी धर्मपत्नी सुमन गर्ग के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे उपदेशक आचार्य सोमदेव ने यज्ञ और प्रेरणादायी प्रवचन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

17 नवंबर से प्रारंभ हुए इस वार्षिकोत्सव में प्रतिदिन विविध धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें यज्ञ, हवन और प्रवचन विशेष आकर्षण बने हुए हैं। कार्यक्रम में आर्य समाज राजनगर के संरक्षक श्रद्धानंद शर्मा, प्रधान वी.एन. सरदाना, मंत्री सत्यवीर चौधरी, स्वागताध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य, वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार गर्ग, सुभाष चंद्र गुप्ता, के.के. गुप्ता, कौशल गुप्ता, वंदना अरोरा, शिल्पा गर्ग, उषा गर्ग, पंडित दुर्गा प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

समाज की ओर से सौरभ गर्ग दंपत्ति के सहयोग और सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।