Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ओबीसी युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी योगी सरकार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण की समय-सारिणी जारी

यूपी – लखनऊ, 17 नवंबर 2025 — योगी सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘ओ-लेवल’ और ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण की समय-सारिणी जारी कर दी है। यह योजना उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो तथा जिनके माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय अधिकतम 1 लाख रुपये हो।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन किया जा चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर से 01 दिसंबर 2025 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी होंगी, जिससे पात्र युवाओं को बिना बाधा के लाभ प्राप्त होगा।

निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि 20 नवंबर से 01 दिसंबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर हार्ड कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करेंगे। 02 दिसंबर से 06 दिसंबर तक आय, जाति और शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र-अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। 07 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सूची को डिजिटली लॉक किया जाएगा, प्रतीक्षा सूची तैयार होगी तथा संस्थाओं में नीलिट रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

12 दिसंबर 2025 से चयनित सभी संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र पूरे प्रदेश में एक साथ प्रारंभ हो जाएंगे।

नरेन्द्र कश्यप ने सभी पात्र ओबीसी युवाओं से backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की।