Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जितेन्द्र बच्चन नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के प्रदेश समन्वयक नियुक्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (डिजिटल) ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक चिंतक जितेन्द्र बच्चन को उत्तर प्रदेश का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ललित नारायण आमेटा द्वारा जारी मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि बच्चन स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में सक्रिय रहते हुए शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (एनवाईपीएस) युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, शासन और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने वाला डिजिटल मंच है। यह प्लेटफार्म युवाओं को विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बहस करने, अपने विचार व्यक्त करने और नेतृत्व तथा नागरिक भागीदारी से जुड़े कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण में युवाओं को सहभागी बनाने का भी कार्य करता है।

एनवाईपीएस डिजिटल मंच प्रतिभागियों को स्व-शिक्षण हेतु ई-प्रशिक्षण सामग्री, ट्यूटोरियल और प्रशिक्षण वीडियो उपलब्ध कराता है, जिससे युवाओं में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की समझ और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

जितेन्द्र बच्चन ने दायित्व के लिए डॉ. आमेटा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह इस मंच के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समर्पित रहेंगे।