Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर भजन संध्या, श्रद्धा और भक्ति में डूबा लाजवंती गार्डन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – नई दिल्ली, 16 नवंबर 2025 —श्री श्याम परिवार ‘करण’ धर्मार्थ सेवा समिति, दिल्ली द्वारा लाजवंती गार्डन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, नांगल राय में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव अवसर पर भजन संध्या का शानदार आयोजन किया गया। लव-कुश जागरण मंडल ने भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति के पदाधिकारी, कंड़ेरे करन समाज कल्याण संगठन, दिल्ली प्रदेश के सदस्यों सहित सैकड़ों समाज बंधुओं, माताओं और बहनों ने भक्ति रस का आनंद लिया और नाचते-गाते ईश्वर का आशीर्वाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे खाटू श्याम बाबा के श्रृंगार से आरंभ हुआ और शाम 4:30 बजे आरती व 56 भोग के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद शुद्ध देसी घी का भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दर्शनीय और भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कंड़ेरे करन समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, गाजियाबाद से पदाधिकारी और भाजपा नेता वीरेंद्र कंड़ेरे, हरशरण, कंछी लाल, योगेंद्र कुमार ‘योगी’, संजय, सत्यप्रकाश, कल्याण सिंह, राजेंद्र निर्वान, गजराज सिंह, उमाशंकर, सूरज प्रकाश, नितिन करन, मुकेश, सतीश, दीवान, डॉ निर्मल कुमार, डॉ राजेंद्र सिंह, सोनू करन, नानक चंद, नरेश, बदलेश, तेजवीर, ओम प्रकाश, दीपक, दिनेश कुमार सहित कई साथियों ने भाग लेकर भक्ति का आनंद प्राप्त किया।