Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता चौधरी कृष्णवीर सिंह के जन्मदिन पर पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, किसानों के हितैषी और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा एमएसपी समिति के राष्ट्रीय सदस्य चौधरी कृष्णवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जटवाड़ा स्थित उनके आवास पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पटका पहनाकर, मिठाई खिलाकर और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने वालों में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पंडित अशोक भारतीय, पूर्व पार्षद और उत्तराखंड समाज के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदीप चौधरी ने कहा कि चौधरी कृष्णवीर सिंह का सरल स्वभाव, जुझारू नेतृत्व और किसानों के लिए उनका समर्पित प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं को मुखरता से उठाया है और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि चौधरी कृष्णवीर सिंह संगठन में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर उनकी समझ और अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की। आवास पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और सभी ने इस मौके को उत्साह के साथ मनाया।