नगर निगम गाजियाबाद में प्रवीण चौधरी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, बधाईयों का तांता

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम गाजियाबाद में पार्षद प्रवीण चौधरी के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके सफल तथा जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

बधाई देने वालों में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक अशोक भारतीय, उत्तराखंड समाज के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद मोहन सिंह रावत, युवा नेता मनीष पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

सभी ने कहा कि प्रवीण चौधरी का उपाध्यक्ष पद पर चयन नगर विकास की गति को और तेज करेगा। उनके अनुभवी व सक्रिय नेतृत्व से निगम में पारदर्शिता, स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और जनसहभागिता को नई दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे निगम के कार्यों में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की। सभी ने नगर के सर्वांगीण विकास और सार्वजनिक हित के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।