यूपी – गाजियाबाद, यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम में शनिवार 15 नवम्बर को गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा, चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स और यशोदा मेडिसिटी द्वारा संयुक्त रूप से “कायस्थ स्वास्थ्य संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कायस्थ समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अतिथियों ने यशोदा मेडिसिटी के विभिन्न विभागों का अवलोकन कर अत्याधुनिक उपकरणों, उपचार तकनीकों और विशेषज्ञ सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजीव सिन्हा, नगर निगम गाजियाबाद, तथा यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन पी.एन. अरोड़ा और सीओओ सुनील डागर के स्वागत के साथ हुई। मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
अपने संबोधन में पी.एन. अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य समाज को संवेदना, सेवा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। मुख्य अतिथि संजीव सिन्हा ने इस पहल को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव विक्कू ने दिया।
अस्पताल की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टर— बीनू बाजपेई (बाल रोग), अंकित भाटिया (श्वास रोग), रचित सक्सेना (हार्ट सर्जरी), धीरेन्द्र सिंघानिया (हृदय रोग), वैभव सक्सेना (मूत्र रोग), रश्मि शुक्ला (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) — ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारियाँ साझा कीं। प्रश्न–उत्तर सत्र में उपस्थित लोगों ने सक्रिय रूचि दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में सुनील डागर ने संयोजकों एवं मंच संचालक सुयश को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। यशोदा मेडिसिटी द्वारा कायस्थ परिवारों को विशेष डिस्काउंट कार्ड प्रदान करने की घोषणा ने सभी में उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर विकल कुलश्रेष्ठ, धीरज सहाय, कुलदीप बर्तारिया, पुनीत सक्सेना, राहुल प्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, सुशील सक्सेना, प्रशांत सिन्हा, विवेक वर्मा, डॉक्टर विवेक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







