यूपी – गाजियाबाद, 16 नवंबर 2025 को छतरी वाला शिव मंदिर, निकट बस स्टैंड मोदीनगर में भारतीय सैन समाज रजिस्टर संगठन का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। चुनाव के बाद निर्विरोध चुने गए पदाधिकारीयों को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाजजन की मौजूदगी में मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज, तथा दूसरे मुख्य अतिथि गिरीश मथुरिया द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य अतिथियों ने सभी पदाधिकारीयों का माला पहनाकर स्वागत किया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद तोमर तथा प्रदेश सलाहकार संजय दयाल एडवोकेट ने किया। संगठन के महासचिव ललित कुमार राजोरिया ने मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। गाजियाबाद, मोदीनगर और पिलखुवा से आए सम्मानित बुजुर्गों का भी फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।
मंच पर बाबूलाल सैन और गिरीश मथुरिया के साथ सतीश कुमार सैन, अमर सिंह सैन, रामकुमार चौहान, डॉक्टर अरुण सैन, अनिल सैन, प्रवीण सैन, राकेश कुमार सैन, उमेश चंद्र सैन सहित कई वक्ताओं ने समाज को मजबूत करने, बच्चों की शिक्षा, तथा राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

मोदीनगर संगठन की नई जिम्मेदारियों में संरक्षक वीरेंद्र सैन, अध्यक्ष ललित कुमार सैन, महासचिव ललित कुमार राजोरिया, जिला सलाहकार प्रमोद एडवोकेट तंवर, कानूनी सलाहकार अजय सैन एडवोकेट, सचिव संजय दयाल एडवोकेट, संरक्षक रामकुमार चौहान, संयोजक वीरेंद्र सैन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। नितिन सैन, कृष्णपाल सैन, योगेश सैन, मनोज वर्मा, बृजपाल सैन, विजय कुमार सैन, सतीश सैन, के एल राजोरिया, प्रवीण सैन आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के बाद सभी ने प्रसाद रूप में पूरी, सब्जी, छोले, चावल और हलवा ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट होकर राजनीतिक सहभागिता बढ़ानी होगी, शिक्षा पर बल देना होगा और गरीब, कमजोर परिवारों की सहायता के लिए फंड बनाना चाहिए। 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मेधावी बच्चों और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।







