Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हरप्रीत सिंह जग्गी का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार गाजियाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से हुई, जिसमें संगत ने सबके चंगे स्वास्थ्य, खुशहाली और तरक्की की कामना की। अरदास उपरांत गुरुद्वारे में लंगर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने जग्गी को सिरोपा और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी दशमेश दरबार की ओर से जुझार सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, दयाल सिंह, हरविंदर सिंह, रामवीर सिंह गोल्डी, जगमोहन सिंह और गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लाजपत नगर के रमनदीप वालिया व गुरप्रीत सिंह नारंग तथा गुरुद्वारा लाल क्वार्टर के सर्वजीत सिंह, जसपाल सिंह और त्रिलोचन सिंह ने भी कार्यक्रम में भागीदारी दर्ज कराई।

इसके अतिरिक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एस पी सिंह, गुरुद्वारा कवि नगर के पूर्व प्रदान रवींद्र सिंह जोली, पूर्व डीजीसी राज कुमार चौधरी, एडवोकेट अक्षय मेकिन, निर्मल जीत सिंह, मनप्रीत सिंह सहित पंजाबी सर्किल के रवींद्र आर्य, गोगिया, चतर सेन मल्होत्रा और कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और सभी ने लंगर सेवा में सहभागिता निभाते हुए हरप्रीत सिंह जग्गी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।