सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक प्रतियोगिता के लिए टीम का किया चयन

यूपी – गाजियाबाद 20 जून को रईसपुर गांव के खेल स्टेडियम में
जनपद की सब जूनियर बालक  टीम का चयन ट्रायल किया गया। जो दिनांक 27 जून से लेकर 28 जून 2022 तक वाराणसी में आमंत्रण सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक प्रतियोगिता 2022 में प्रतिभाग करेगी। टीम गाजियाबाद से 25 जून को वाराणसी के लिए रवाना होगी। सब जूनियर बालक टीम का चयन ट्रायल के साथ साथ  मेरठ में आयोजित स्वतंत्रासेनानी स्वर्गीय बैजनाथ त्रिपाठी जी खो खो प्रतियोगिता दिनांक 13 जून 2022 से लेकर 14 जून 2022 तक राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद की जूनियर बालक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों में सौरव कप्तान सचिन उपकप्तान मोहित रोहित अभिषेक कृष धीरज सूर्यांश राहुल कुमार विपिन आकाश दीपक टीम कोच सचिन टीम मैनेजर अरुण का सम्मान किया गया है। इस अवसर पर रविंद्र कुमार अध्यक्ष रईस पुर सेवा संस्था सुधीर चौधरी संजय सिंह कुटेल हंस वीर चौधरी सुनील चौधरी एडवोकेट कुलदीप चौधरी राहुल चौधरी रॉकी चौधरी विमला देवी मनजीत चौधरी संदीप चौधरी कबड्डी कोच शुभम शर्मा खो-खो कोच डॉक्टर रिचा सूद अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सचिव जिला खो-खो संघ गाजियाबाद उपस्थित रहे।