Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईएमए गाजियाबाद द्वारा राहगीरी डे का भव्य आयोजन, हजारों ने लिया स्वास्थ्य परामर्श का लाभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 16 नवंबर 2025 को आईएमए गाजियाबाद ने सेंट्रल पार्क, राजनगर के सामने वाली सड़क पर राहगीरी डे का आयोजन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को मधुमेह के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना था। पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सैकड़ों विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और जीवंत बनाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मधुमेह से जुड़ी सभी जांचें निःशुल्क की गईं। रेटीना जांच शरणम आई सेंटर, दांतों की जांच गणेश अस्पताल, त्वचा और बाल संबंधी सलाह डॉ. ईशा अग्रवाल, फाइब्रोस्कैन दिव्या नर्सिंग होम, हड्डियों की जांच ओवरसीज फार्मा, नसों की जांच निष्काम डायबिटीज सेंटर द्वारा की गई। यशोदा मेडिसिटी ने डायबिटिक फुट की जांच और यशोदा संजयनगर ने शुगर जांच व हेल्थ टिप्स प्रदान किए। डॉ. वी बी जिंदल, डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. शरद अग्रवाल ने प्रतिभागियों को सीपीआर सिखाया।

रोटरी इम्पीरियल ने फर्स्ट एड की सुविधा दी, पन्नालाल श्यामलाल अस्पताल ने सभी को पानी व छाछ उपलब्ध कराई। डॉ. राजिंदर कौर सगू ने स्तन जांच के तरीके बताए। पेस फार्मा ने बच्चों के भोजन की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुणा अग्रवाल ने किया और कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन व संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. रिजवान खान ने सभी प्रबंधों का ध्यान रखा।

डीडीपीएस अशोकनगर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रस्साकूद दिखाया। मधुमेह से जुड़ी थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। उत्तम स्कूल ने फ्लैश मॉब कर मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया, जबकि ठाकुरद्वारा स्कूल की छात्राओं ने योग, जुंबा और एरोबिक्स प्रस्तुत किए। अन्य स्कूलों व संस्थाओं द्वारा साइक्लिंग, कराटे, योग और नृत्य प्रदर्शन किए गए।

लगभग 1000 लोगों ने मुफ्त जांच और गतिविधियों का लाभ उठाया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा और सचिव डॉ. राजीव त्यागी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।