Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचएसके फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय एचएसके (हम सब की) फाउंडेशन द्वारा सुदामापुरी में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम डॉ. नगमा, डॉ. मुस्तकीम और डॉ. शिवा ने मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया।

कैंप में प्रमुख रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, त्वचा रोग जैसी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित इलाज, नियमित दवाइयों और जीवनशैली सुधार की सलाह दी। मौके पर जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

फाउंडेशन द्वारा बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष परामर्श प्रणाली भी संचालित की गई, जिसमें उन्हें उनकी उम्र और स्वास्थ्य के अनुरूप उचित देखभाल के तरीके बताए गए। स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उल्लेखनीय है कि एचएसके फाउंडेशन समय-समय पर जनहित में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करता रहता है, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बुजुर्गों की पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित सहायता और जरूरतमंदों को हर संभव मदद शामिल है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ चौधरी और राष्ट्रीय सचिव उसामा असलम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।