यूपी – हापुड़, पिलखुवा के लकवा क्षेत्र में “भारत आत्मनिर्भर भारत एकता यात्रा” का भव्य आयोजन आज उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से विधिवत प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग के अनुसार ग्राम गैलन तक निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में शामिल समाजसेवियों, नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत स्वर में व्यक्त किया। तिरंगा लिए एनसीसी जवानों तथा स्कूली बच्चों ने पूरे मार्ग पर विशेष ऊर्जा का संचार किया और यात्रा के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, सभी मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चों के अध्यक्षों ने सहभागिता की। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) प्रतिनिधि सांसद, मनीष दीक्षित, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी और यशपाल प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति से यात्रा को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
यात्रा का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना, राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने देशहित और विकास के संकल्पों को जोरदार रूप से अभिव्यक्त किया। उत्साहपूर्ण माहौल में निकाली गई यह पदयात्रा ग्राम गैलन पहुँचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसने स्थानीय क्षेत्र में एकता और जागरूकता का सशक्त संदेश छोड़ा।






