Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ की भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ द्वारा हर वर्ष की परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद के लगभग 130 विद्यालयों से 1100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को जन्म वर्ष के आधार पर सात समूहों में विभाजित किया गया और प्रत्येक समूह के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई।
2012–2013 में जन्मे बच्चों के लिए “महाकुंभ”,
2014–2015 में जन्मे बच्चों के लिए “Festivals of India”,
जबकि 2016–2017–2018 में जन्मे बच्चों के लिए “Picnic” विषय दिया गया।
हर समूह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा पाँच प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम में Past District Governor आलोक गुप्ता, Assistant Governor मोहिंदर सिंह और स्वर्णा मित्तल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

प्रतियोगिता के संचालन में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रजत जिंदल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिशिर अग्रवाल तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन ललित जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन सुमेश गर्ग और रोटेरियन सुधीर गुप्ता ने किया।


बच्चों को कला के प्रति प्रेरित करने हेतु सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क स्नैक्स भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ के सदस्य—अंकुर अग्रवाल, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, आलोक गर्ग, सुधीर गुप्ता, राकेश जिंदल, पीयूष गुप्ता, विजय महेश्वरी, केडीएस जग्गी तथा क्लब की Annes—रितु अग्रवाल, नीतू जैन, नमिता जिंदल, शिवानी जैन, पूनम महेश्वरी और निशा गर्ग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

कवि नगर ए ब्लॉक फेडरेशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल और अन्य सदस्यों ने भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया।

रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ शिक्षा, समाजसेवा और बाल-सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी जारी रखेगा।