Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इंग्राहम इंग्लिश स्कूल में डायमंड जुबली समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ी बच्चों की चमक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, इंग्राहम इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्कूल में डायमंड जुबली के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते वैमनस्य, पर्यावरण प्रदूषण और तकनीकी प्रगति के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ अभिनव गोपाल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या अर्पणा रूथ ने स्मृतिचिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

सीडीओ अभिनव गोपाल ने विद्यार्थियों की अनुशासन, प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इंग्राहम स्कूल के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भविष्य के उज्ज्वल नागरिक बनने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को गाजियाबाद में चल रहे विकास कार्यों और पोर्टल सेवाओं की जानकारी भी दी।

विद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित कार्निवल आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें अभिभावकों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. एम.के. गांधी, पवन गर्ग, शिवम शर्मा, मनविंदर कौर, डॉ. के.के. दीक्षित और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की गई।

बिशप न्यूटन परमार और प्रीति एन. परमार ने कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर शुभकामनाएं भेजीं। अनीता ब्लेस्ट के निर्देशन में प्राइमरी विभाग के बच्चों की प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय रही।

अंत में प्रधानाचार्या अर्पणा रूथ ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।