यूपी – गाजियाबाद, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यगणों को सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा वॉकथॉन में आमंत्रित करने के लिए एसोसिएशन कार्यालय पर यातायात ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अजय यादव (इंस्पेक्टर) और आशीष (इंस्पेक्टर) सहित अन्य पुलिस अधिकारी जानकारी साझा करने पहुंचे।

उन्होंने बताया यातायात पुलिस गाजियाबाद द्वारा ‘सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा वॉकथॉन’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।
जिला अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से 16 नवंबर को सुबह 8:00 बजे कवि नगर रामलीला मैदान में समय से पहुँचने का अनुरोध किया है। और कहा एसोसिएशन ने भी इस जनजागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।







