Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

टीवीएस के 115 वर्ष पूरे होने पर मेरठ रोड पर नया शोरूम उद्घाटित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद टीवीएस के 115 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मेरठ रोड पर टीवीएस अशोक लीलैंड के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर, टीवीएस समूह के प्रेसीडेंट मधु रघुनाथ, सीईओ सुरेश कुमार तथा अशोक लीलैंड समूह के जोनल हेड अरिंदम दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शोरूम डायरेक्टर ने सभी अतिथियों का शॉल उढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नए शोरूम में ग्राहकों के लिए वर्कशॉप, सेल्स ऑफिस सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वाहन खरीद और सर्विसिंग से संबंधित सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग से जुड़े लोगों और स्थानीय परिवहन व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और टीवीएस के नए शोरूम की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।