यूपी – गाजियाबाद, भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरू की जयंती, जिसे पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गरिमामय तरीके से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 8 बजे वैशाली सेक्टर-5 में आयोजित जशन-ए-नेहरू कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माहौल को देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए और थोड़ी ही देर में मंच पर पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता का सुंदर चित्र दिखाई दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से अपना हुनर प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर सिंह जाटव महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे। साथ में विनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष सूर्यकांत, एडवोकेट चंद्रपाल सहित कई साथी उपस्थित रहे और बच्चों को प्रोत्साहित किया।
जशन-ए-नेहरू कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेक्टर-5 के अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। सभी अतिथियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में प्रतिभा, संस्कार और जागरूकता पैदा करना है, और इस कार्यक्रम ने उस भावना को बखूबी साकार किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।







