Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा एनडीए की प्रचंड जीत पर शालीमार गार्डन में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बिहार चुनाव में भाजपा एनडीए सरकार की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर शालीमार गार्डन मार्केट में जोरदार उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता अंकित गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। मिथिलांचल समाज के अजीत पोद्दार और संजीव कुमार झा ने सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यकर्ताओं के बीच विजय उल्लास पूरे जोश के साथ दिखाई दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल से सनी शर्मा और रविदत्त शास्त्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह ठाकुर, किशोर चौधरी, पंकज वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार, हनुमंत प्रताप पाण्डेय, ललित कुमार तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और जीत की बधाइयाँ दीं।

सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के प्रति अपना विश्वास दर्शाते हुए भाजपा-एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया है। शालीमार गार्डन में मनाया गया यह जश्न कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का परिचायक रहा।