Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिल्ली कार ब्लास्ट के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने की निंदा सभा, मृतकों के लिए रखा मौन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 अप्रैल को सेंट्रल मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर दिल्ली के मध्य में हुए कार ब्लास्ट को लेकर गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस निंदा सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में हुआ यह कार ब्लास्ट पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि ऐसी कृत्यों को अंजाम देने वाले असामाजिक और आतंकवादी तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभी नेताओं ने मांग की कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिले तथा दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत मृत्युदंड दिया जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत, लालमन पाल, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार बबलू, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, कृष्ण कांत, राजेंद्र शर्मा, ओम दत्त गुप्ता, संगठन प्रभारी जितेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी इस्लाम आबिद, मनोज कुमार राय, संदीप यादव, सुशील शर्मा, रूपी अब्बासी, सीमा नाजिम, अश्वनी त्यागी, अभिमन्यु त्यागी, प्रवक्ता रिजवान अहमद, आशीष, बजीर सैफी, राजीव शर्मा, सलीम, साहिल अब्बासी, सोहेल अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने एकजुट होकर इस घटना की घोर निंदा की और केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल न्यायिक जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।