Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का गाजियाबाद में स्वागत, जिला–महानगर कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया का गाजियाबाद आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा महानगर कार्यालय पर जिला और महानगर इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें कनौजिया मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में मैपिंग का महत्त्वपूर्ण दायित्व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अनुसूचित मोर्चा को सौंपा गया है। इसी क्रम में गाजियाबाद दौरे का उद्देश्य जिले की अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान और संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अनुसूचित विधानसभा को छोड़कर अन्य विधानसभाओं में स्थित अनुसूचित जाति बस्तियों का सर्वेक्षण कर वहाँ निवासरत कार्यकर्ताओं की विस्तृत सूची तैयार करें और इसे शीघ्र प्रदेश कार्यालय भेजें।

कनौजिया ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित की जा सके। बैठक में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर संयोजक अनुसूचित मोर्चा वेद प्रकाश जाटव, जिला संयोजक एवं अध्यक्ष प्रदीप गहलोत, महामंत्री विजेंद्र सिंह, एडवोकेट जितेंद्र गॉड, प्रदीप वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, योगेंद्र सिंह जाटव, रणबीर तंवर, सीमा सिंह, सोनू वाल्मीकि, जॉनी वाल्मीकि, रमेश चंद और राम अवतार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने किया।

बैठक के पश्चात कनौजिया मोदीनगर निवासी अमित दिसावर के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुँचे। इसके अलावा उन्होंने मुखिया की पत्नी तथा सहारनपुर जिलाध्यक्ष संजय सूर्य के पिता के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।