Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

36वीं रजापुर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रघुनाथपुर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 36वीं रजापुर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 12 नवंबर 2025 को रेडिकॉन पब्लिक स्कूल, कल्लूगढ़ी में हुआ। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर, विकास क्षेत्र रजापुर, जनपद गाजियाबाद के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा 8 की ईशिका ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। वहीं कक्षा 7 के लव कुमार ने जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता में भी विद्यालय के बच्चों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। बालक वर्ग में आरिश, आहद, यश, नैतिक, वंश यादव और निहाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। योग बालिका वर्ग में आफिया, कनक, पूजा, तनीषा, कनक और गुड्डू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सभी खिलाड़ियों को विभाग की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार और इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमा शंकर यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सुनीता रानी, सरला रसानिया, राकेश प्रसाद और वीरेंद्र सिंह त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जनपद स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार ने किया, जबकि खिलाड़ियों के टीम कोच ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमा शंकर यादव ने समस्त स्टाफ और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।