Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उप महापौर बने प्रवीण चौधरी का भव्य अभिनंदन, बिहार में भाजपा की जीत पर भी व्यक्त की खुशी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, कवि नगर स्थित अग्रसेन वाटिका में उप महापौर चुने जाने पर प्रवीण चौधरी का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रवीण चौधरी को कर्मशील, जनसेवी और जमीनी नेता बताते हुए नगर निगम में उनकी नई भूमिका को शहर के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।

वी के अग्रवाल ने कहा कि गाजियाबाद के लिए यह गौरव की बात है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय और सेवा भावना से ओतप्रोत प्रवीण चौधरी को उप महापौर के पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि चौधरी हमेशा जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व के रूप में जाने जाते हैं।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि प्रवीण चौधरी की जमीनी सक्रियता और हर वर्ग के साथ उनके आत्मीय संबंधों ने ही उन्हें इस पद तक पहुंचाया है। उन्होंने महानगर टीम को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों ने बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी मनाते हुए लड्डू भी बांटे।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र हितकारी, पप्पू नगर पार्षद, महाराजा अग्रसेन जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंघल, प्रदीप सिंघल, भाजपा नेता वीरेंद्र सारस्वत, शिवकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री विपुल शर्मा, गौरव त्यागी, शिवम शर्मा पार्षद, संजय अग्रवाल, लोकेश सिंघल, ओम प्रकाश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, डी डी गर्ग, लवकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, हेमंत कंसल, जितेंद्र भटनागर सहित अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।