Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बाल दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद न्यू ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी और बैग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद न्यू द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवम्बर 2025 को कम्पोजिट विद्यालय जागृति विहार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहायक गवर्नर संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय गान के साथ की। उन्होंने क्लब द्वारा बच्चों को स्टेशनरी, गर्म कैप और स्कूल बैग वितरित किए जाने पर क्लब की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष रो० गौरव त्यागी और नीतिका त्यागी ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का स्वागत किया। क्लब की ओर से विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग, रजिस्टर, पेन सेट और स्वादिष्ट स्नैक वितरित किए गए, जिससे बच्चों में गहरा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता ने रोटरी क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में रो० धवल गुप्ता, विजय गौण, प्रमोद शर्मा, वीनू गुप्ता, विवेक गुप्ता, अवधेश त्यागी सहित अन्य क्लब सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया। सहायक गवर्नर संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करना रोटरी क्लब का निरंतर उद्देश्य रहा है।