यूपी – गाजियाबाद, 13 नवंबर 2025 — राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गाजियाबाद महानगर के त्यागी बाहुल मोरटा गांव स्थित एम.आर. भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी (प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ) और रामकुमार चैयरमैन (क्षेत्रीय अध्यक्ष) ने अंकुर त्यागी मोरटा को राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ, गाजियाबाद का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
कार्यक्रम के दौरान मनोनयन पत्र अमरजीत सिंह बिड्डी और रामकुमार चैयरमैन द्वारा सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह (जिला अध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन अरुण चौधरी भुल्लन और प्रदीप मुखिया ने संयुक्त रूप से संभाला।
अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि नेता माननीय चौधरी जयंत सिंह के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। वहीं रामकुमार चैयरमैन ने भरोसा जताया कि अंकुर त्यागी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में वीरपाल मलिक (केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निजी सलाहकार), चौधरी तेजपाल सिंह, हाजी कुंवर अयूब अली, अजय प्रमुख, मनोज धामा, रीता चौधरी, डॉ. पूनम गर्ग, रणवीर सिंह दहिया, सुमन चौधरी, प्रोफेसर अरुण दहिया, सत्येंद्र तोमर, योगेंद्र, वीर सिंह सलेमाबाद, बिट्टू खंजरपुर, राम भरोसे लाल मौर्य, विनोद काजमपुर, राखी संधू, तेजबीर दबाना, मनेंद्र बिल्ला, रजत धीमान, दीपू शर्मा, जयदीप चौधरी, लोकेश कटारिया, नरेंद्र कुमार, आलोक चौधरी, नीरज नवीपुर, रवि हरित, रविन्द्र चौधरी, संजय सांगवान, अजीत खंजरपुर, रणजीत सिंह तेवतिया, रवि बाल्मीकि, इंद्रपाल डायरेक्टर, योगेश फराना, ऋषि पाल सिंह, जुनैद चौधरी, रईस कुरैशी, हाजी तोहिद, मनोज कुमार, ऋषि राज त्यागी, मुकेश त्यागी, दीपक त्यागी, राजेश पहलवान, सतवीर त्यागी, सुनील त्यागी, राजवीर त्यागी, बबलू त्यागी, मनोज राठी और ओमिंदर ढिंडार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

