Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 14 नवम्बर 2025। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की टीम द्वारा जनजागरूकता और स्वास्थ्य जांच से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन की थीम “डायबिटीज़ एंड वर्कप्लेस” यानी “कार्यस्थल पर मधुमेह और स्वास्थ्य” रखी गई है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थलों को स्वास्थ्य-सहायक बनाना और मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाना है।

भारत में लगभग 7.7 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता इसके प्रमुख कारण हैं।

इसी कड़ी में 14 नवम्बर को डसना पीएचसी पर आईएमए से जुड़े डॉक्टर मधु पोद्दार, रितु जैन और प्राची पाल द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच की जाएगी। संतोष यूनिवर्सिटी में डॉक्टर प्रहलाद चावला, वी.बी. जिंदल और रोली बंसल 150 पैरामेडिकल विद्यार्थियों को मधुमेह विषय पर वर्कशॉप देंगे।

मधुमेह और उससे जुड़ी जटिलताओं की जांच के लिए आईएमए द्वारा 16 नवम्बर को सुबह 7 से 11 बजे तक सेंट्रल पार्क के सामने सड़क पर “राहगीरी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शुगर, रेटिना, नसों, हड्डियों, लीवर, दांत, त्वचा और बालों की जांच मुफ्त की जाएगी।

कार्यक्रम में योग, जुंबा, साइक्लिंग, नुक्कड़ नाटक और कथक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। डॉ. वी.बी. जिंदल सीपीआर और डॉ. राजिंदर कौर सगू स्तन स्व-परीक्षण सिखाएंगी। यशोदा अस्पताल की टीम स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देगी। इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रवेश निःशुल्क रहेगा।