Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

तीन दिवसीय प्रयागराज सोरांव महोत्सव 14 नवंबर से शुरू, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – प्रयागराज, 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति एवं एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के संयोजन में तीन दिवसीय प्रयागराज सोरांव महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक मेवा लाल मैदान, सोरांव, प्रयागराज में आयोजित होगा। यह महोत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आनंद का प्रतीक बनेगा।

मुख्य संयोजक डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को होगा, जिसमें प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही डॉ. अभिषेक वर्मा, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, दिलीप पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ. चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य परंपराओं के संरक्षण और कला, संगीत, नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। महोत्सव में भारत की गौरवमयी संस्कृति और लोक जीवन की झलक देखने को मिलेगी।

प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि इस भव्य आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, अमरोहा, बागपत, हाथरस, हापुड़, बदायूं, मुजफ्फरनगर और बरेली से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।