यूपी – गाजियाबाद, 12 नवम्बर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय SIR के तहत पोलिंग बूथ अध्यक्षों और BLO-2 की समीक्षा रहा। इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य समय से पूरा कर लें और BLO को प्रपत्र सहित अवगत कराएं, तो कांग्रेस अपने प्रत्येक बूथ पर मजबूती से उभरेगी।
सतीश शर्मा ने कहा कि यदि बूथ स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत की जाए तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस कायराना हमले के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे अपराध दोहराए न जा सकें।
बैठक में कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद, कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







