Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महिला मजदूरों की रात्रि पाली व 12 घंटे कार्य कानून के खिलाफ होगा प्रदर्शन — संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 12 नवम्बर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक आज सीटू के क्षेत्रीय कार्यालय, झंडापुर साइट-4 साहिबाबाद में एचएमएस की नेता कुंजलता कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला मजदूरों से रात्रि पाली में कार्य कराने और सभी मजदूरों से 12 घंटे काम लेने के लिए बनाए गए श्रम कानून की कड़ी निंदा की गई।

सीटू जिला सचिव बी.के.एस. चौहान ने प्रस्ताव रखा कि 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे उप श्रम आयुक्त कार्यालय, गाजियाबाद पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, केंद्र व राज्य सरकार को मांगपत्र भेजा जाएगा। प्रस्ताव को सभी उपस्थित नेताओं ने सर्वसम्मति से पारित किया। निर्णय अनुसार संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा 14 नवम्बर को श्रम कार्यालय पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएगा।

बैठक में एटक से अजीत त्यागी, अमरनाथ, राज कुमार, राहुल सिंह, इंटक से प्रेमचंद, एचएमएस से शिव हरि अग्निहोत्री, सीटू से श्रीकृष्ण सिंह, ईश्वर त्यागी और ब्रह्मजीत सिंह शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और सरकार से मांग की कि मजदूरों से जबरन अधिक कार्य कराए जाने और महिला श्रमिकों की रात्रिकालीन ड्यूटी संबंधी निर्णय तुरंत वापस लिया जाए।