Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रालोद की नवगठित नगरीय निकाय की पहली बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के निर्देश पर गठित रालोद नगरीय निकाय (अर्बन बॉडी) की पहली बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक की शुरुआत दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम धमाके में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर और घटना की कड़ी निंदा के साथ हुई। इसके उपरांत बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि इस नवगठित निकाय का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में पार्टी संगठन का विस्तार करना और नगर निकाय चुनावों में रालोद की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया दायित्व चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु इसे संगठनात्मक समर्पण से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक नगरीय निकायों वाला राज्य है, जहाँ 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद, 545 नगर पंचायत और कुल 762 नगरीय स्थानीय निकाय कार्यरत हैं।

निकाय प्रभारी सदस्य इंद्रजीत सिंह ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उनकी सलाह पर निकाय सदस्यों में शहरवार जिम्मेदारियाँ बाँटने और समयबद्ध कार्य योजना पर सहमति बनी।

निकाय सदस्य महेश जाटव ने बताया कि 16 नवंबर को मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत अगली बैठक आगरा में आयोजित की जाएगी। बैठक में शालिनी सिंह, रविंदर चौहान, शैलेश सिंह, विकास सिंह, सरताज़ अहमद मलिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।