Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम द्वारा नाम परिवर्तन प्रस्ताव और गजप्रस्थ के इतिहास को दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला गाजियाबाद घोषणा दिवस की पूर्व संध्या पर राज पब्लिक स्कूल घूकना गजप्रस्थ में रसम संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता पंडित अशोक भारतीय ने नगर निगम बोर्ड द्वारा गाजियाबाद नाम परिवर्तन विषय पर पारित प्रस्ताव के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया और जिला घोषित होने की वर्षगांठ की बधाई दी।

रसम संयोजक संदीप त्यागी ने कहा कि नगर निगम का सर्वसम्मति से पारित नाम परिवर्तन प्रस्ताव अब तक अमल में नहीं आया है। उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री से हुई चर्चा को सार्वजनिक करें। संदीप त्यागी ने कहा कि भगवान दूधेश्वर नाथ की पुण्य भूमि का प्राचीन नाम गजसाह्वय या गजप्रस्थ रहा है, जिसे इसवी सन 1740 में गजिउद्दीन नगर और 1864 में गाजियाबाद किया गया।

इतिहासकार प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने महाभारत के आरण्यक पर्व से उद्धरण देकर गजप्रस्थ के पौराणिक नाम का प्रमाण प्रस्तुत किया है। प्रवीण बत्रा ने विधायक संजीव शर्मा को मुख्यमंत्री के समक्ष जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय की मांग उठाने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, प्रवीण बत्रा, रवि कटारिया, भूषण सैनी, वीरेंद्र कंडेरे, राजकुमारी त्यागी, ऋषिक त्यागी, विश्वेश्वर सिंह, रेनू त्यागी, प्रीति कुमारी, सीमा झा, सिमरन और योगिता सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।