Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी विश्वविद्यालय में पीएलसी और एससीएडीए (इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्थित एचआरआईटी विश्वविद्यालय में सौफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पीएलसी और एससीएडीए (इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन) पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों की उत्साही भागीदारी रही, जिससे इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की आधुनिक तकनीकों के प्रति उनकी गहरी रुचि झलकी।

कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.के. शर्मा, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय की डीन डॉ. उपमा शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन राठी के मार्गदर्शन में किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे उद्योगोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्य वक्ता के रूप में सौफकॉन ट्रेनिंग कंपनी के वरिष्ठ प्रशिक्षक आलोक रंजन ने छात्रों को Programmable Logic Controller (PLC) और Supervisory Control and Data Acquisition (SCADA) सिस्टम की सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन को भविष्य की तकनीकी आवश्यकता बताते हुए छात्रों को इस क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जया नितेश ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्रों को तकनीकी दक्षता और नवाचार के महत्व पर बल दिया। कार्यशाला का समन्वयन सहायक प्राध्यापक वारिशा मेराज और मनीष कौशिक ने किया, जबकि संचालन का दायित्व निधि शर्मा ने निभाया।

छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन ने न केवल तकनीकी ज्ञान को समृद्ध किया, बल्कि विद्यार्थियों में औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक समझ को भी सुदृढ़ किया।